Chandrayaan 3: चांद पर 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उतरेगा चंद्रयान- 3

832
Chandrayaan 3

Chandrayaan 3: चांद पर 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उतरेगा चंद्रयान- 3

इंडिया के तीसरे मून मिशन चंद्रयान 3 ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. अब यह स्पेसक्रॉफ्ट चांद के काफी नजदीक पहुंच गया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने ऐलान किया कि चंद्रयान 3 की ऑर्बिट घटकर 174 km x 1437 km रह गई है.

बुधवार को इसरो ने ऑर्बिट घटाने की कोशिश की जिसके बाद स्पेसक्रॉफ्ट चांद के और करीब आ गया. इंडियन स्पेस एजेंसी ने 14 जुलाई को चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च किया था. इसरो सिलसिलेवार तरीके से ऑर्बिट की दूरी घटा रही है.

चंद्रयान 3 ने 5 अगस्त को चांद की ऑर्बिट में प्रवेश किया था. इस मिशन की सफलता के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी. इसरो ने 9 अगस्त को ऑर्बिट घटाने की एक और कोशिश की, जिसके तहत Perilune में रेट्रो-बर्निंग हुई. यह स्पेसक्रॉफ्ट का चांद के लिए सबसे नजदीकी पॉइंट है. ऑर्बिट घटाने की प्रोसेस को इसरो में मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) के जरिए अंजाम दिया गया. इसरो का यह ऑपरेशन कामयाब रहा.

download 13

14 अगस्त को अगला ऑपरेशन

इसरो का अगला ऑपरेशन 14 अगस्त को भारतीय समयानुसार 11:30 से 12:30 बजे के बीच होगा. इससे ऑर्बिट और घट जाएगी, जिससे चंद्रयान 3 चांद के और भी ज्यादा नजदीक पहुंच जाएगा. इसरो ने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि चंद्रयान 3 फिलहाल 174 km x 1437 km ऑर्बिट में पहुंच गया है.

ऐसी होगी चंद्रयान 3 की रफ्तार

चंद्रयान 3 की पिछली मून ऑर्बिट के लिए 6,048 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार थी. हालांकि, जब ये चांद पर लैंड होगा तो इसकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी. स्पेसक्रॉफ्ट ने लगातार कामयाबी हासिल करते हुए ऑर्बिट घटाने की प्रोसेस पूरी की है. इसरो भी प्लान के तहत धीरे-धीरे इसे चांद के पास पहुंचा रही है.

download 12 1

23 अगस्त को लैंडिंग

मौजूदा 174 km x 1437 km ऑर्बिट का मतलब है कि चंद्रयान 3 की चांद से कम से कम दूरी 174 km है. वहीं, चांद से इसकी ज्यादा से ज्यादा दूरी 1437 km है.

इस मिशन का लक्ष्य 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चांद के साउथ पोलर इलाके पर सफलतापूर्वक लैंड करना है. अगर ऐसा होता है, तो इंडिया चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा. अब तक सिर्फ अमेरिका, पूर्व में सोवियत यूनियन और चीन ने ही ऐसा कारनामा किया है.

Rahul Gandhi vs Smriti Irani: लोकसभा में शेर और शेरनी की दहाड़,विवादों में पड़ने से भी नही बचे…!

Lokayukta Raid: रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों से उजागर हुई 10 करोड़ रुपये की संपत्ति