
Changes in Tehsils : इंदौर जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल!
राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्य के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं!
Indore : कलेक्टर आशीष सिंह आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग के निर्देशों के पालन में जारी हुआ। इसके तहत राजस्व, न्यायालयीन कार्यों और गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई।
आदेश के मुताबिक जूनी इंदौर, सांवेर, देपालपुर, डॉ अंबेडकर नगर (महू), हातोद, मल्हारगंज, भिचौली हप्सी, कानडिया, राऊ और खुड़ैल सहित कुल 10 तहसीलों में नई पदस्थापना की सूची जारी की गई। प्रत्येक तहसील में एक अधिकारी को राजस्व न्यायालयीन कार्य और दूसरे को गैर न्यायालयीन कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, अतिरिक्त तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को भी संबंधित कार्यक्षेत्र के अनुसार दायित्व सौंपे गए।
न्यायालयीन कार्य और गैर-न्यायालयीन कार्य के लिए अधिकारी
(1) जूनी इंदौर : प्रीति भिसे, कमलेश कुमार कुशवाह, धीरेशप्रसाद सोनी (नायब) गोविन्द्र सिंह ठाकुर।
(2) सांवेर : पूनम तोमर, विकास रघुवंशी, शिवशंकर जारोलिया (नायब) राजेश कुमार सोनी।
(3) देपालपुर : धर्मेन्द्र चौकसे, कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार, निधि राजपूत धाकड़, पूजा चौहान, नागेन्द्र त्रिपाठी।
(4) डॉ अंबेडकर नगर (महू) विवेक सोनी, राधावल्लभ धाकड़, दिलीप दिलीप द्विवेदी, यशदीप रावत, अनिल मेहता।
(5) हातोद : लोकेश आहूजा, अनिल पटेल, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, दिलीप वर्मा।
(6) मल्हारगंज : नारायण नांदेडा, राकेश सस्तिया, ओंकार मनाग्रे, शिवांगी खरे।
(7) भिचौली हप्सी : बलबीर सिंह राजपूत, अजय अहिरवार, देवेंद्र कच्छावा, प्रियंका वघेल।
(8) कानडिया : शेखर चौधरी, शिखा सोनी, संगीता गोलिया।
(9) राऊ : याचना दीक्षित, सत्येन्द्र गुर्जर, अशोक परमार, योगेश मेश्राम।
(10) खुड़ैल : अंकिता बाजपेयी, चौखालाल टांक।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सूची के कॉलम नंबर-3 में अंकित तहसील के अंतिम तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार तथा अन्य संबद्ध अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अध्याय 2 के तहत तहसील क्षेत्र में सभी न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी होगी।





