चार्टर्ड बस ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को रौंदा, मौत

54

चार्टर्ड बस ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को रौंदा, मौत

भोपाल: भोपाल-इंदौर हाईवे पर कल देर रात तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह भोपाल से सीहोर ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले मे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक देशमेश नगर, अशोका गार्डन निवासी शंकर लाल पुत्र छोटेलाल (61) सीहोर पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। बीती रात वह अपनी बाइक से सीहोर ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी फंदा टोल के पास उनकी बाइक को पीछे से आई तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस उन्हें लेकर चिरायु अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। आज सुबह पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

रातीबड़ पुलिस ने बताया कि मेहरवान सिंह पुत्र मूलचंद मालवीय (40) ग्राम अमला में रहता था। बीती 28 जनवरी को वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।