

‘Chava’ Will be Tax Free : मुख्यमंत्री ने MP में फ़िल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की!
Bhopal : महाराज छत्रपति शिवाजी के जन्मोत्सव के दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विक्की कौशल की फ़िल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। यह फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राव की जीवनी और मुगलों से उनके संघर्ष पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के रेट में गिरावट आएगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल ने टाइटल रोल निभाया है। फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म ने अच्छा कारोबार किया।
Read More… Film Review: Chhaava- मराठा योद्धाओं के गोरिल्ला युद्ध कौशल का अद्भुत प्रदर्शन
फिल्म ‘छावा’ को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल के एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रोल निभाया है।
मध्य प्रदेश में फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने के लिए कई हिन्दू संगठनों ने मांग की थी। यह फिल्म सिनेमा घरों में 14 फरवरी को रिलीज की गई थी। इतिहास पर आधरित इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री की टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दर्शकों को खुश कर दिया।