
Cheating by Lugging Online Investment in Gold 8.90 लाख रुपए ठगे, फर्जी वेबसाइट से लगाया चूना!
Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी महिला दुकानदार के साथ 8 लाख 90 हजार रुपए की साइबर ठगी से ग्वालियर में हड़कंप मच गया। ठगों ने महिला दुकानदार को सोने में ऑनलाइन निवेश का झांसा दिया देकर महिला से 14 बार में 8.90 लाख रुपए दुसरे खातों में जमा करा लिए। महिला ने जो राशि जमा की, उसकी बढ़ी हुई राशि 30 लाख 30 हजार रुपए दिख रही थी। महिला ने जब इसे अपने खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो रुपए वापस नहीं आए।
इसके बाद महिला ने फोन पर बात की तो ठग ने महिला से कूरियर के जरिए मोबाइल भी अपने पास मंगवा लिया। इसके बाद महिला को ठगी का पता लगा। महिला की शिकायत पर मुरार पुलिस थाना ने FIR दर्ज कर ली है। बता दें कि ठगी गई महिला मूल रूप से भिंड की रहने वाली है जिसका नाम किरण जैन हैं जो वर्तमान में मुरार में रहती हैं। मुरार में उनकी आर्टीफिशियल ज्वेलरी की शॉप है। 20 अक्टूबर को उनके फेसबुक अकाउंट पर अम्बीराम- सत्यजीत नाम की ID से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली फिर उसका मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि GBC GOLD नाम से कंपनी है। इसमें सोने में ऑनलाइन निवेश किया जा सकता है। शेयर ट्रेडिंग भी की जा सकती है। महिला ने सबसे पहले 50 हजार रुपए अपने बैंक खाते से ट्रांसफर किए। 4 दिन बाद ही यह रकम 64 हजार दिखने लगी। महिला ने दूसरे बैंक खाते से फिर 50 हजार जमा किए। फिर यह राशि डेढ़ लाख दिखने लगी। इसके बाद 12 बार में और रकम दूसरे खातों में भेजी। महिला को लॉगिन भी दिया गया था। लॉगिन करती थी तो वेबसाइट पर यह रकम बढ़ी हुई दिखती थी।
हाल ही में महिला को अपने खाते में 30 लाख 30 हजार रुपए दिख रहे थे। महिला ने रुपए निकालने का प्रयास किया। तब रुपए नहीं निकले। महिला ने मैसेज करने वाले से बात की तो उसने कूरियर के जरिए मोबाइल ही मंगवा लिया। फिर उसका नंबर भी बंद हो गया। तब महिला को ठगी का पता लगा और आखिरकार थक-हारकर महिला ने थाने में शिकायत की!





