Cheating Groom : पांचवी पत्नी ने फर्जी फ़ूड इंस्पेक्टर पति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की! 

485

Cheating Groom : पांचवी पत्नी ने फर्जी फ़ूड इंस्पेक्टर पति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की!

Indore : चार शादी करने वाले पति के खिलाफ एक युवती ने पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। हीरा नगर में रहने वाली इस युवती के मुताबिक उसे पिछली चार शादियों की जानकारी दिए बिना शादी की। आरोपी ने सभी शादियां पत्नियों को तलाक दिए बिना की और उसके 3 बच्चे भी हैं। पीड़िता ने मारपीट करने और धमकाने का भी आरोप लगाया।

शादी के बाद ब्यावरा में ससुराल में रहने के दौरान पीड़िता को पति की सच्चाई पता चली। उसकी मारपीट और घरेलू हिंसा से परेशान होकर उसने ब्यावरा में भी पति के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद वह मायके में इंदौर आकर रहने लगी। पति भी उसके पीछे इंदौर आ गया और उसके साथ रहने लगा। इस दौरान युवती को पति की अन्य शादियों के बारे में जानकारी लगी। पीड़िता ने पति के खिलाफ धोखा देकर शादी करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

पीड़िता ने बताया कि एक मेट्रोमोनियल साइट में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। उसने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया था। दोनों में जान पहचान बढ़ी, फिर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जब एक दिन वो ससुराल पहुंची तो पति को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा था। इतना ही नहीं उसके 3 बच्चे भी थे। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद युवती अपने घर आई और पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंतोडिया ने भी जानकारी दी कि 22 साल की युवती ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि शादी के बाद वह मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद मुझे पता चला कि वह पहले भी चार शादियां कर चुका है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ जबरदस्ती भी करता था। इस मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

फ़ूड इंस्पेक्टर बताकर शादी की

युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी जून 2022 में ब्यावरा में रहने वाले लखन से अन्नपूर्णा इलाके के आर्य समाज मंदिर में परिवार की मर्जी से हुई थी। इसके बाद वह पति के साथ ब्यावरा रहने चली गई। यहां आठ माह तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति छोटी-मोटी बातों को लेकर मारपीट करने लगा। एक दिन पति ने उसके साथ ज्यादा मारपीट कर दी, तो वो मायके आ गई। उसने ब्यावरा में पति पर अप्रैल 2023 में दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज कराया और परिवार के पास इंदौर आ गई।

पत्नी को साथ रहने के लिए राजी किया

मई 2023 में लखन पत्नी के पास इंदौर आ गया। उसने माफी मांगी और इंदौर में ही साथ रहने के लिए उसे रही कर लिया। फिर वह पत्नी के साथ हीरा नगर में एक किराये का मकान लेकर रहने लगा। 13 जुलाई को लखन घर आया और पीड़िता की मर्जी के बिना संबंध बनाए और फिर मारपीट की। लखन के व्यवहार के कारण पीड़िता डरती रही। इस मामले में उसने अफसरों को शिकायत की। इसके बाद जांच करके पुलिस ने आरोपी पति लखन के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। अभी पता नहीं चला कि लखन को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।