Cheetah Era Start : चीतों को लेकर हेलीकॉप्टर अभयारण्य पहुंचा

1692

Cheetah Era Start : चीतों को लेकर हेलीकॉप्टर अभयारण्य पहुंचा 

Gwalior : सात दशक बाद आज से फिर चीता युग की शुरुआत हो गई। नामीबिया से विशेष विमान से आए 8 चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य लाया गया। PM नरेंद्र मोदी का विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गया है। PM अपने जन्मदिन पर इन्हें कूनो अभयारण्य में बनाए गए क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे।

75 साल पहले वर्ष 1947 में देश में आखिरी बार चीता देखा गया था। छत्तीसगढ़ में कोरिया के महाराजा ने तीन चीता शावकों का एक साथ शिकार किया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। इसके बाद आज देश में फिर से चीतों की वापसी हुई है।

PM का विमान सुबह 10.04 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर बेस पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल और CM शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। PM से मिलने वालों में सीमित लाेग ही थे।

चीताें काे लेकर रवाना हुआ चिनूक हेलीकॉप्टर जैसे ही श्योपुर में आकाश में दिखाई दिया, घरों से लोग बाहर निकल आए। सभी की निगाहें हेलीकॉप्टर पर लगी हुई थी। लाेग बेसब्री से चीताें के आने का इंतजार कर रहे थे। शेखपुरा निवासी दुकानदार रामदेव का कहना है कि लोगों के यहां आने से उनकी अच्छी दुकानदारी हुई है। यहां के निवासियों का कहना है कि हमारे क्षेत्र कराहल के कूनो पार्क में चीते आना हमारे लिए खुशी की बात है।