WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

छत्तीसगढ़ के CM को लखनऊ विमानतल पर रोका, धरने पर बैठे

1463
WhatsApp Image 2021 10 05 At 3.08.17 PM 696x522

Lucknow Uttar Pradesh:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ विमानतल पर धरने पर बैठ गए। UP Police ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विमानतल से बाहर नहीं निकलने दिया। इससे नाराज होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विमानतल के अंदर ही धरने पर बैठ गए। उन्हें मनाने की कोशिशें हो रही है।

लखीमपुरी खीरी कांड के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने रविवार को ही वहां जाने की घोषणा की थी। लेकिन, विपक्ष के नेताओं को जिस तरह रोका गया, उसके बाद वे एक दिन रुक गए। आज जब वे लखनऊ पहुंचे तो उन्हें विमानतल से बाहर नहीं जाने दिया गया। जबकि, भूपेश बघेल लखीमपुर जाने पर अड़े हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कुछ नेता भी विमानतल पहुँच गए हैं।