छत्तीसगढ़ बिजली बिल समाधान योजना से मिलेगा 75% तक डिस्काउंट

42

छत्तीसगढ़ बिजली बिल समाधान योजना से मिलेगा 75% तक डिस्काउंट

रायपुर : राजधानी के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के सभागार में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश के लाखों निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी राहत मिलने वाली है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत उन परिवारों का विशेष ध्यान रखा है, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर बिल नहीं भर सके और उन पर सरचार्ज का पहाड़ खड़ा हो गया। अब इस योजना के जरिए ऐसे उपभोक्ताओं का न केवल सरचार्ज माफ होगा, बल्कि मूल राशि में भी बड़ी कटौती की जाएगी। योजना की खास बातें

बकाया राशि पर लगे अधिभार (सरचार्ज) में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

पंजीयन के समय कुल बकाया का न्यूनतम 10 प्रतिशत जमा करना होगा, बाकी राशि किस्तों में चुकाई जा सकेगी।

यह स्कीम 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

सब्सिडी का तोहफा और सूर्यघर योजना

सीएम ने ऊर्जा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे वार्डों में शिविर लगाकर इस योजना का व्यापक प्रचार करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित नरहे ,

इस योजना के अंतर्गत 28लाख 42हजार उपभोक्ता के लिए जीवनदायनी बनेगी कुल 757करोड़ की राहत जनता तक पहुंचेगी।