
Chhindwada Cough Syrup Deaths: डॉक्टर सस्पेंड और गिरफ्तार, तमिलनाडु की फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप मामले में हुई मौत को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल परासिया डॉ प्रवीण सोनी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सोनी को कल रात परासिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इसी मामले में तमिलनाडु की श्रेषण फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।
सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 4, 2025
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉक्टर प्रवीण सोनी को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से BMO डॉक्टर अंकित की शिकायत पर पुलिस थाना परसिया में मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी और डॉक्टर प्रवीण सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ कफ सिरप बनाने वाली तमिलनाडु में कांचीपुरम स्थित श्रेषण फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई।
बता दे की छिंदवाड़ा में गत दिनों कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे बीमार हो गए थे।





