WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

अमेठी में गांधी परिवार पर गरजें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्मृति ईरानी की नामांकन रैली में हुए शामिल

890
WhatsApp Image 2024 04 29 At 18.43.40

अमेठी में गांधी परिवार पर गरजें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,स्मृति ईरानी की नामांकन रैली में हुए शामिल

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के अमेठी में गांधी परिवार पर जमकर गरजे। वे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी का नामांकन भरवाने और चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए यहां पर पहुंचे। अमेठी पहुंचने पर उनका भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

WhatsApp Image 2024 04 29 at 18.43.40 1

गौरतलब है कि अमेठी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं। पिछला चुनाव वे यहां पर स्मृति ईरानी से हार गए थे। इस बार अब तक कांग्रेस ने यहां से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

मुख्यमंत्री यादव यहां के गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां से नामांकन रैली के लिए जुलूस शुरू हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जुलूस विभिन्ना रास्तों से निकलते हुए कलेक्टरेट पहुंचा। जहां पर नामांकन जमा करने से पहले मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसमें वे राहुल गांधी पर जमकर बरसे। इस सीट पर 2014 में राहुल गांधी चुनाव जीते थे।