मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहित्यकार श्री शरद पगारे के निधन पर शोक व्यक्त किया

326

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहित्यकार श्री शरद पगारे के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विख्यात साहित्यकार, व्यास सम्मान से अलंकृत श्री शरद पगारे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पगारे जी का इस दुनिया से जाना सम्पूर्ण साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।