मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से भेंट की,दतिया और मुरैना को रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़े जाने का किया अनुरोध

137

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से भेंट की,दतिया और मुरैना को रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़े जाने का किया अनुरोध

भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा औद्योगिक गलियारे में प्रदेश के दो सीमावर्ती जिले दतिया और मुरैना को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों ही जिलों में इस क्षेत्र के निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सिंह को जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित रोड शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जताई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस निवेश को स्वीकृत करने के अनुरोध को केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।