
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, अखाड़े के शस्त्रों का पूजन कर ,शस्त्र प्रदर्शन भी किया
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर पहुंचकर ,बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की। महाकाल समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
बाद में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गैर में ध्वजा का पूजन किया। साथ ही अखाड़े के शस्त्रों का भी पूजन कर , मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं शस्त्र संचालन और प्रदर्शन भी किया।











