

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार: 2022-23 नवाचार श्रेणी के लिए चयनित 14 शासकीय अधिकारियों की सूची जारी
भोपाल: सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है।
जानकारी के अनुसार 6 क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों का चयन किया गया है। सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन द्वारा 1 लाख रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है।
सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा।
इन 6 क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा पुरस्कार
शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास
स्वास्थ्य एवं पोषण
सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण
अधोसंरचना
नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, रोजगार एवं आर्थिक विकास
*इन अधिकारियों को किया जाएगा पुरस्कृत:*
शीला दाहिमा
माधव प्रसाद पटेल
अदिति गर्ग
डॉ. इंदिरा दांगी
शारदा डुड़वे
आलोक पौराणिक
चंद्रमोहन ठाकुर
डॉ. यशपाल सिंह
संजय जोशी
अमित तोमर
ऋषव गुप्ता
गणेश शंकर मिश्रा
दिव्यांक सिंह
प्रवीण सिंह अढ़ायच शामिल हैं।