
मुख्यमंत्री विदेश यात्रा से कल दोपहर 2:30 बजे लौटेंगे भारत
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दुबई और स्पेन की सफल विदेश यात्रा के बाद 20 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे भारत लौटेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट से ही सीधे रीवा जाएंगे और वहां उनके दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रात में रीवा से भोपाल आएंगे।





