Chief Minister’s Face: दिग्विजय सिंह ने फिर कहा ‘कमलनाथ ही कांग्रेस का CM चेहरा!’

MP विधानसभा चुनाव में तस्वीर साफ, कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व तय!

508

Chief Minister’s Face :दिग्विजय सिंह ने फिर कहा ‘कमलनाथ ही कांग्रेस का CM चेहरा!’

Bhopal : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर स्थिति साफ कर दी। उन्होंने विदिशा में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में हमारा एक ही चेहरा है, वो हैं कमलनाथ। इसके बाद अब कांग्रेस में असमंजस के कोई हालात नहीं रहे। उधर, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी जबलपुर में शिवराज सिंह को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हुए, खुद को रेस से अलग बताया!

यह भी साफ़ हो गया कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे कौन होंगे। ये विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के नाम पर जमी धूल साफ कर दी। अब बिना किसी किंतु-परंतु के कांग्रेस का चेहरा कमलनाथ और भाजपा की और से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

WhatsApp Image 2023 04 11 at 6.04.03 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने भाषणों में इस बात का संकेत देते रहे हैं, कि अगला चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। दोनों चुनाव अभियान दल का नेतृत्व करते हुए एक दूसरे के खिलाफ जमकर हमलावर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर तो रोज शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के बीच दावों और वादों को लेकर तलवारें भांजी जा रही है। अब कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह के स्पष्टीकरण से साफ है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ही अपनी-अपनी पार्टी ने नेता होंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘मैं रेस में नहीं!’

भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे की सफाई देने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने कंधों पर ली। उन्होंने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि में मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही होंगे। पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपने नाम पर लगने वाले कयास पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें भी अखबारों में छपी खबर से पता चलता है कि वे इस पद की रेस में हैं। जबकि, पार्टी में इसके लिए स्पष्ट नीति है।

देखिये वीडियो-