Child Abducted When She Refused to Rape : देह शोषण नहीं करने दिया तो बेटे का अपहरण!

472

Child Abducted When She Refused to Rape : देह शोषण नहीं करने दिया तो बेटे का अपहरण!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : यहां के राधारमण कालोनी में रहने वाली 25 साल की विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके 6 साल के लड़के का कॉलोनी के ही एक लड़के ने अपहरण कर लिया। इसलिए कि महिला ने उसे देहशोषण नहीं करने दिया था।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वो अपने पति और 6 साल के बेटे के साथ यहाँ किराए से रहते हैं। उसका पति शादियों में लाईट डेकोरेशन का काम करता है। इस काम से वो कई बार गाँव से बाहर भी जाता है। इसी का फायदा मोहल्ले में रहने वाले युवक राजेश वर्मा ने उठाने की कोशिश की। वह उससे कई बार अपने साथ सोने के लिए कहता था, लेकिन विवाहिता ने मना कर दिया।

19 अगस्त को जब महिला का बेटा बाहर खेल रहा था और पति भी किसी काम से बाजार गया हुआ था। तब रात के साढ़े आठ बजे राजेश वर्मा ने अचानक उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन, महिला के शोर मचाने पर वो धौस देता हुआ गया और बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले गया।

विवाहिता ने तत्काल अपने पति को फोन से घटना की जानकारी दी। उन्होंने बच्चे को कई जगह तलाश किया। बच्चा नहीं मिलने पर दंपति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी राजेश से बच्चे को छुड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।