Child Missing : मानसिक दिव्यांग बालक परमानंद धाम से गायब, सुराग लगाने का प्रयास!       

गायब हुए बच्चे को कुछ दिनों पहले ही हरदा से इंदौर लाया गया!

144

Child Missing : मानसिक दिव्यांग बालक परमानंद धाम से गायब, सुराग लगाने का प्रयास!

Indore : मल्हारगंज स्थित चर्चित युगपुरुष धाम आश्रम से अखंड परमानंद धाम आश्रम में शिफ्ट किया गया, जहां से मानसिक दिव्यांग बालक लापता हो गया। बच्चे को यहां शनिवार शाम को ही शिफ्ट किया गया था।

सोमवार को जब वहां रह रहे अन्य बच्चों की गिनती हुई तो पता चला कि जिस बच्चे को शिफ्ट किया था, वह गायब है। इससे आश्रम में हड़कंप मच गया। काफी देर तक तलाशने के बाद आश्रम संचालिका अनिता शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बच्चे को लेकर अब तक पुलिस कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। खंडवा रोड पर संचालित होने वाले आश्रम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले लाए थे

गायब हुए बच्चे को कुछ दिनों पहले ही हरदा से इंदौर लाया गया था। इसे युगपुरुष धाम आश्रम में रखा गया था। युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार पिता धनसिंह है।

शाम चार बजे तक दिखा 

थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि बच्चा शाम चार बजे तक आश्रम के बाहर खेलता हुआ दिखाई दिया था, इसके बाद वह नजर नहीं आया। आश्रम संचालकों द्वारा कुछ देर तक खोजने के बाद अपहरण का केस दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले दिनों कई बच्चों की मौत होने के साथ 80 से अधिक बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। परमानंद आश्रम में 92 बच्चों को शिफ्ट किया था।