Child Who Fell in Well Is Safe : बच्चा कुएं में गिरकर भी जीवित बचा! 

पड़ोसी पवन जैन तुरंत कुएं में उतरे और 8 साल के बच्चे को बचा लिया!

334

Child Who Fell in Well Is Safe : बच्चा कुएं में गिरकर भी जीवित बचा!

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

Damoh : आज सिविल वार्ड में एक परिवार के आंगन में खेल रहे बच्चों के साथ एक हादसा हो गया। खेलते हुए एक बच्चा कुएं की जाली पर खेल रहा था कि अचानक जाली टूटने से बच्चा कुएं में जा गिरा। साथ में खेल रहे बच्चे ने तुरंत झांककर देखा और उसे पाइप लाइन पकड़ने के लिए कहा और तत्काल परिवार को खबर दी। यह सुनकर पड़ोसी पवन जैन तुरंत कुएं में उतरे और 8 साल के बच्चे को बचा लिया। बच्चा पूर्णता स्वस्थ है।

8 साल का अर्णव खेल रहा था, उसी दौरान वह कुएं की मुंडेर पर चढ़ गया और उसमें लगी जाली पर जैसे ही उसने पैर रखा जाली टूट गई। वह कुएं में जा गिरा। उसको कुएं में गिरता देखकर साथी बच्चे ने पास ही मौजूद पवन जैन तत्काल कुएं के पास पहुंचे और नीचे उतरकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। लोगों ने साहसी पवन जैन की तारीफ की है।