
Leopard Entered the School: बच्चों की चल रही थी परीक्षा ,स्कूल में घुसा तेंदुआ ,देखिये वीडियो
गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया है। बच्चों को वापस घर भेजा गया और वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें परिसर में तेंदुआ घूमता हुआ देखा जा सकता प्रशासन ने बिना देरी किए सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को तुरंत उनके घर वापस भेज दिया। गनीमत यह रही कि तेंदुआ किसी छात्र या कर्मचारी के संपर्क में नहीं आया और समय रहते सावधानी बरत ली गई। बता दें कि आज कक्षा 11वीं की परीक्षा थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया है।
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद के गोविंदपुरम के ग्रीन फील्ड स्कूल में तेंदुए की सूचना मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग करके सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस सुरक्षा के इंतजाम कर रही है.
स्कूल से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदूआ स्कूल परिसर में घूमता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल से बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया है. फिलहाल अभी तक तेंदुआ पकड़े जाने की कोई भी जानकारी नहीं मिली है.
सुबह 7:50 पर वन विभाग को अपडेट मिली थी कि तेंदुआ देखा गया है. मगर उसके बाद से तेंदुआ अभी तक नहीं दिखा है. वन विभाग और पुलिस के तकरीबन 100 से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं. स्कूल में आज 11वीं कक्षा की परीक्षा थी लेकिन समय रहते परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया और स्कूल की छुट्टी कर दी गई है. इसलिए स्कूल के अंदर कोई भी बच्चा मौजूद नहीं है. स्कूल के आसपास की रोड को बंद कर दिया गया है. स्कूल के चारों तरफ बल्लियों के सहारे बड़े-बड़े जाल लगाए जा रहे हैं. मेरठ से तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए टीम पहुंच रही है. आसपास के इलाकों में तेंदुए की सूचना से लोगों का जमावड़ा लग रहा है. हालांकि पुलिस ने गोविंदपुरम की रोड को ब्लॉक कर दिया है स्कूल में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और तेंदुए की लाइव लोकेशन देखी जा रही है
फतेहपुर के देवास में हाइवे पर कार सवार ने पेट्रोल पंप से उड़ाई नकदी,देखिये वीडियो !





