Chirag Murder Case : चिराग की हत्या के आरोपी विवेक जैन को तलाशते हुए पुलिस भिंड, ग्वालियर पहुंची!  

आरोपी विदेश नहीं भाग सके, इसलिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया! 

295

Chirag Murder Case : चिराग की हत्या के आरोपी विवेक जैन को तलाशते हुए पुलिस भिंड, ग्वालियर पहुंची! 

     Indore : चार दिन पहले उद्योगपति चिराग जैन की उन्हीं के पूर्व पार्टनर ने पैसों के विवाद में हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी विवेक जैन को पकड़ने के लिए कनाड़िया पुलिस की टीम बुधवार को भिंड और ग्वालियर पहुंची। लेकिन, वहां कुछ नहीं मिला। इसी बीच, पुलिस ने आरोपी विदेश नहीं भाग सके, इसलिए लुकआउट नोटिस जारी किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हुआ है।

     पार्टनरशिप में विवाद के चलते आरोपी विवेक पिता महावीर जैन निवासी बख्तावर राम नगर ने चिराग पिता देवेन्द्र जैन निवासी मिलन हाईट्स बिचौली हप्सी रोड की उसके घर में घुसकर चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 12 चाकू मारे थे। घटना के समय चिराग का बेटा विहान सोया हुआ था, जबकि पत्नी पूनम मॉर्निंग वॉक करने गई थी। दोनों की दोस्ती 10-12 साल पहले ग्वालियर में हुई थी। चिराग ने आरोपी को अपनी फर्म अरिहंत सेल्स में 50 प्रतिशत का पार्टनर विवेक को बनाया था।

    कुछ दिन पार्टनरशिप चलने के बाद विवेक को चिराग ने फर्म से बाहर कर दिया था। इसके बाद विवेक अपने बचे पैसे के लिए चिराग से बात करता रहा, जब कोई हल नहीं निकला तो उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को बायपास पर विवेक की कार मिली थी। उधर, पुलिस ने कई राज्यों में आरोपी की तलाश में टीमें रवाना की है। वहीं, रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य परिजनों से भी लगातार विवेक के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।