

Chitra Tripathi & Atul Agrawal have Separated : टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और पत्रकार अतुल अग्रवाल अलग हुए, सोशल मीडिया पर जानकारी दी!
New Delhi : टीवी की चर्चित एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने अपनी वैवाहिक जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। इस खबर की पुष्टि खुद चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट के जरिए की।
चित्रा त्रिपाठी ने अपने पोस्ट में लिखा ’16 शानदार साल साथ बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएँ हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।’
चित्रा और अतुल आपसी सहमति से अलग हुए
चित्रा त्रिपाठी वर्तमान में एबीपी न्यूज़ से जुड़ी हुई हैं और शीर्ष टीवी एंकरों में गिनी जाती हैं। वहीं, अतुल अग्रवाल ‘हिंदी खबर’ न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और तलाक को एक नई यात्रा की शुरुआत बताया।
बेटे की परवरिश साथ निभाएंगे
चित्रा और अतुल का एक बेटा है, जो अपनी पढ़ाई कर रहा है। दोनों ने स्पष्ट किया कि वो बेटे की परवरिश में हमेशा साथ रहेंगे और माता-पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
Also Read: प्रशासन चाहे तो AB रोड से 2 बैलगाड़ियों का जोखिम हटाए, 2 बूढ़े बैलों पर पाश्विक अत्याचार बंद हो
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
चित्रा त्रिपाठी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने उनके फैसले का सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं, तो कुछ ने इसे चौंकाने वाला बताया।
चित्रा त्रिपाठी पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी दमदार रिपोर्टिंग और प्राइम-टाइम डिबेट्स से एक अलग पहचान बनाई। अतुल अग्रवाल भी लंबे समय से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि, उनके रिश्ते में लंबे समय से अनबन की खबरें चर्चा में थीं। अब इस तलाक की आधिकारिक पुष्टि के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।