
Chlorine Gas Leak Causes Panicl : दमकलकर्मी सहित 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन 4 घंटे तक नहीं कर सका काबू!
Ratlam : जिले के जावरा के रतलाम नाके पर स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में फेरिक सल्फेट पावडर बनाने की फेक्ट्री में शनिवार शाम 5 बजे एक सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से मौजूद 3 कर्मचारियों को घबराहट हुई तो वह तुरंत फेक्ट्री से बाहर निकले इसकी खबर जैसे जैसे फेली आसपास 10-12 फेक्ट्रियों के श्रमिक भी काम बंद कर जान बचाकर भागे। फैक्ट्री के आसपास आबादी क्षेत्र होने की वजह से अफरातफरी मच गई। केमिक लेबोरेटरीज नाम से संचालित इस फेक्ट्री के मालिक का नाम शाहिद खान हैं। फेक्ट्री में रखे 20 किलो वजन के पुराने सिलेंडर से अकस्मात क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा इसकी वजह से वहां पर मौजूद कर्मचारी भुपेंद्र सिंह और उनके 2 साथियों को घबराहट हुई तब वह फेक्ट्री से बाहर निकले और दरवाजा बंद कर दिया। तब सिलेंडर से काफी मात्रा में गैस का रिसाव हो चुका था। आस-पास के कर्मचारियों को उल्टियां होने लगी जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे नपा के 4 दमकलकर्मियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रतलाम रेफर किया गया।
क्षेत्र में स्थित सामान्य करने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया था। वहीं बतौर एहतियात आसपास की फैक्टियों में श्रमिकों को छुट्टी देकर काम बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर जावरा के एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी युवराजसिंह चौहान, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई आदि अधिकारी तथा कई मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे थे। बचाव के लिए सभी ने डबल-डबल मॉस्क लगाए लिए थे तथा कई लोगों ने मुंह पर रुमाल व कपड़े बांध लिए थे। गैस हवा के तेज होने की वजह से आसपास के दो से ढाई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। कुछ देर बाद जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार आदि भी मौके पर पहुंचे थे तथा उन्होंने अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए सुरक्षा के माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। रात तक एसपी व कलेक्टर मौके पर उपस्थित रहकर स्थिति पर नजर रखे रहें थे। गैस की चपेट में आने से बीमार हुए श्रमिकों को जावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड के तीनों कर्मचारियों को जावरा से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। बता दें कि जिस फेक्ट्री में रिसाव हुआ था वहां कई तरह की खामियां थीं प्रशिक्षित स्टाफ नहीं था अनपढ़ या कम पढ़े लिखे कर्मचारी थे जबकि वह फेक्ट्री में रासायनिक उत्पाद बना रहें थे। ना केमिकल इंजीनियर, ना मास्क ना ही सुरक्षा किट थी। रात 9 बजे रतलाम इफ्का फेक्ट्री से प्रशिक्षित टीम पहुंची और उन्होंने काबू पाया!
क्या कहते हैं अधिकारी!
केमिकल फैक्ट्री में पुराने सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। इसे समय रहते बंद करवा दिया गया था और स्थिति नियंत्रण में है। कुछ कर्मचारी प्रभावित हुए थे जिन्हें समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो सभी खतरे से बाहर हैं फेक्ट्री में सुरक्षा उपकरण नहीं होने की लापरवाही सामने आई हैं उसे लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी पंचनामा बनाया है। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी!
मिशा सिंह, कलेक्टर रतलाम!
देखिए वीडियो क्या कह रही हैं कलेक्टर!





