WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Circumcision Scandal : नाबालिग बच्चे खतना कांड में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला पकड़ाया!

Circumcision Scandal : नाबालिग बच्चे खतना कांड में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला पकड़ाया!

मां अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ ट्रेन से उतरकर गायब हुई थी!

Indore : पिछले दिनों नाबालिग बच्चे के खतना कांड में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने शाजापुर से जफर अली नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि इसी ने बच्चे के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। पुलिस अब पूरे मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
मामला शहर के खजराना थाना इलाके का है, जहां राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति अपने ससुराल शाजापुर आया था। उसके साथ पत्नी और बच्चा भी था। ससुराल से वापस राजस्थान लौटते समय ट्रैन में से उसकी पत्नी और बच्चा गायब हो गए। काफी ढूंढा पर वे नहीं मिले। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन, लंबे अरसे तक उनका पता नहीं चला।
एक दिन जानकारी मिली कि पत्नी एक व्यक्ति इलियास के साथ खजराना क्षेत्र में राह रही है और बच्चा उसी के साथ है। पति ने फिर इंदौर आकर इलियास के खिलाफ पत्नी और बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पता चला कि बच्चे का खतना किया गया और उसका धर्म भी बदल दिया गया।
पुलिस को इस बारे में भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब जांच शुरू की तो बच्चे के जाली दस्तावेज बनाने की बात सामने आई। फर्जी दस्तावेज के आधार पर बच्चे को स्कूल में भी भर्ती कराया गया था। पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित 420 में प्रकरण दर्ज कर इलियास और नाबालिक बच्चों की मां पर प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
इसी के तहत फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने शाजापुर से जफर अली उर्फ जब्बार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे विभिन्न पहलुओं में पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से जफर ने फर्जी दस्तावेज बनाए, उससे सुरक्षा की दृष्टि से भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इन पहलुओं पर इंदौर पुलिस अब उससे पूछताछ में जुटी है।