Civil Service Board: ACS सुलेमान बने सदस्य,CS होते है अध्यक्ष,IAS अधिकारियों के तबादलों के लिए बना है सिविल सेवा बोर्ड

1299
IAS Empanelment

Civil Service Board: ACS सुलेमान बने सदस्य,CS होते है अध्यक्ष,IAS अधिकारियों के तबादलों के लिए बना है सिविल सेवा बोर्ड

भोपाल: मध्यप्रदेश में IAS अफसरों के तबादले अब मुख्य सचिव वीरा राणा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की स्वीकृति के बाद जारी होंगे। उन्हें सिविल सेवा बोर्ड में सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी करने के लिए सिविल सेवा बोर्ड बना हुआ है। प्रदेश में जिन भी IAS अफसरों के तबादले आदेश जारी किए जाते है उनके लिए प्रस्ताव पहले सिविल सेवा बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत किए जाते है। सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश के बाद ही प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए जाते है।

भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के बिना आईएएस अफसरों के तबादले किए जाने पर रोक लगाई हुई है। सिविल सेवा बोर्ड में मुख्य सचिव अध्यक्ष होते है तथा कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव इसके सदस्य सचिव होते है। इसके अलावा राज्य का वरिष्ठतम अपर मुख्य सचिव अथवा राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष या वित्त आयुक्त अथवा समकक्ष स्तर के किसी अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया जाता है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने वरिष्ठतम अपर मुख्य सचिव के पद पर स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को सदस्य बनाया है। अब यह सिसिल सेवा बोर्ड मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारियों के तबादलों के संबंध में निर्णय लेगा। इस तरह अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान की सिफारिश के बाद ही प्रदेश के IAS अफसरों के तबादले आदेश जारी किए जाएंगे।