Clash Between BJP & Congress : भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, FIR के बाद अब मामला उलझा!

जानिए, आखिर इस मामले में कहां, क्या पेंच आया!

266

Clash Between BJP & Congress : भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, FIR के बाद अब मामला उलझा!

Chhindwara : विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच हुआ विवाद थम नहीं आ रहा। इस मामले में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी की शिकायत के बाद कांग्रेस MLA सोहन वाल्मिकी, जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी पर FIR दर्ज कर ली गई। अब कांग्रेस के 6 विधायकों ने इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग की जनपद अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने और मंच से जबरन नीचे उतारने के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस विधायक कलेक्टर और SP के पास पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विवेक बंटी साहू के दबाव में एक उद्यान अधिकारी ने जो शिकायत की, उस पर बिना जांच के तत्काल FIR कर दी गई। जबकि, हमारी शिकायत को रावनवाड़ा थाना प्रभारी ने सुना तक नहीं। इसलिए यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो हम आंदोलन करेंगे।

इस मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी को पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन पर विधायक के इशारे पर एक कार्यकर्ता उन पर पिस्टल तान रहा था। इस कार्यक्रम में उन पर जानलेवा हमला करने के प्रयास को लेकर 307 का मामला दर्ज किया जाए।

IMG 20240123 WA0139 1

कमलनाथ के गढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच इसी तरह की तनातनी देखी जा रही है। इससे पहले भी कुछ जगह गुटबाजी देखने को मिली थी। वहीं झुर्रेमाल में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर से भाजपा कांग्रेस आमने-सामने आ गए।

MLA और जनपद अध्यक्ष पर FIR

उद्यानिकी उपसंचालक की शिकायत के आधार पर कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक और जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी0 सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुका है। हालात देखकर लगता है कि ये विवाद आसानी से समाप्त नहीं होगा।