WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

इंदौर जिले में 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, शासकीय विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026 04 15 At 18.20.55

इंदौर जिले में 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, शासकीय विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन

जानिए राज्य स्तर पर मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के नाम

इंदौर: इंदौर जिले में सत्र 2025-26 के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिले में उक्त परीक्षा परिणामों में शासकीय विद्यालयों का उल्लेखनीय और बेहतर प्रदर्शन रहा है। शासकीय स्कूलों के अनेक विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शांता स्वामी ने बताया कि जिले में 12वीं कक्षा के शासकीय विद्यालयों का परिणाम 74.51 प्रतिशत रहा है, जबकि अशासकीय विद्यालयों का परिणाम 68.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी तरह 10वीं कक्षा के परिणामों में शासकीय विद्यालयों का परिणाम 73.90 प्रतिशत तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 65.77 प्रतिशत रहा।

इंदौर जिले के शासकीय कन्या उमावि राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा संतोष खाजेकर ने राज्य मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त किया, साथ ही जिले में प्रथम स्थान हासिल कर इंदौर का नाम रोशन किया। इसी तरह शासकीय-अशासकीय स्कूलों के अन्य बच्चों ने भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान हासिल किया है।

इनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर की पलक प्रकाश चौरसिया, ज्ञान सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अथर्व केशवराव, ओएसिस कान्वेंट की याशी यशवंत धनेरिया, एमबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जान्हवी महेन्द्र कुशवाह, तीरथबाई कलाचंद स्कूल की तन्वी संदीप कुमावत और श्री गरिमा विद्या विहार की प्रेरणा अनिरूद्ध सिंह बैस शामिल है।