Closed Median Cut : चंदन नगर चौराहे का मिडियन कट बंद किया गया! 

दो पहिया वाहन सड़क क्रॉस करने की जल्दबाजी में रहते थे, अब रुकेंगे! 

1124

Closed Median Cut : चंदन नगर चौराहे का मिडियन कट बंद किया गया! 

Indore : चंदन नगर चौराहे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच मिडियन का कट को बंद करने की कार्यवाही की गई। लंबे समय से चंदन नगर चौराहे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच मिडियन का कट खोल दिया गया था। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते थे।

IMG 20231226 WA0130

महापौर पुष्यमित्र भार्गव को जब इस संबंध में बताया गया तो उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर निगम और यातायात विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाए। इस पर आज संयुक्त कार्यवाही की गई। चंदन नगर चौराहे से गंगवाल बस स्टेण्ड के बीच मिडियन की गाडर को पुनः निर्धारित स्थान पर रखकर कट को बंद किया गया।

महापौर की सजगता से अब इस मार्ग पर भविष्य में किसी प्रकार की दुघर्टना की संभावना ख़त्म होगी। बताया गया कि इस मार्ग पर बसों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में दो पहिया वाहन भी सड़क क्रॉस करने की जल्दबाजी में रहते हैं। इस कारण पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं हुई।