MP में पश्चिमी हवाओं के साथ आ रहे हैं बादल,भोपाल और जबलपुर में हो सकती है वर्षा

उत्तर पूर्वी चक्रवात को दक्षिणी हवाओं ने किया ध्वस्त, दक्षिणी चक्रवात चला पश्चिम की ओर

900

MP में पश्चिमी हवाओं के साथ आ रहे हैं बादल,भोपाल और जबलपुर में हो सकती है वर्षा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के साथ बादल आ रहे हैं। ये बादल राज्य के उत्तर – पूर्व में बरस सकते है। माना जा रहा है कि भोपाल जबलपुर में दो दिन बाद वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी हवाओं के वेग से भारत के उत्तर  पूर्व में बना चक्रवात ध्वस्त होकर चाइना की ओर बह चला है। इससे अब पूर्वी राज्यों में तेज बारिश का खतरा लगभग खत्म हो गया है।
इधर दक्षिणी राज्यों में तेज गर्मी का एहसास होगा। खासकर तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में गर्मी अब अपना रूप दिखाएगी। यहां बादल संग उमस और तेज गर्मी पड़ सकती है। मुंबई में अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 30 डिग्री हो सकता है।

Read More… Heat Wave Alert; विश्व का चौथा और देश का सबसे गर्म शहर रहा खरगोन 

दक्षिण महासागर में बना एक और चक्रवात अब तेजी से दक्षिण पश्चिम की ओर जा रहा है।

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप रहेंगे। पश्चिमी भाग में गर्मी पड़ेगी जबकि उत्तर पूर्वी भाग में बादलों के कारण कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनेगी। भोपाल, जबलपुर एरिया में अगले 2 दिन में बारिश की संभावना प्रबल है। इंदौर में पश्चिमी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट आएगी जबकि 19 मई से पुनः गर्मी का तेज होगा और पारा 43,44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना रहेगी।

उत्तर भारत में पर्यटन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हल्के बादल रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना भी रहेगी। कश्मीर में अधिकतम पारा 20 तो न्यूनतम 6 से 9 डिग्री के बीच पहुंचेगा। वहीं हिमाचल में 22 डिग्री और रात में 11 से 12 डिग्री तक रहेगा। उत्तराखंड के पूर्वी पहाड़ी इलाकों में बारिश, बर्फबारी रहेगी, न्यूनतम पारा शून्य से दो डिग्री तक जा सकता है, जबकि देहरादून में गर्मी का एहसास रहेगा। पारा अधिकतम 32 डिग्री हो सकता है।