Civil Service Day: CM चौहान ने ब्यूरोक्रेट्स को समझाया सिविल सर्विस डे का मतलब

738

Civil Service Day: CM चौहान ने ब्यूरोक्रेट्स को समझाया सिविल सर्विस डे का मतलब

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिविल सर्विस डे के अवसर पर ब्यूरोक्रेट्स को इस महत्वपूर्ण दिन का मतलब समझाया। प्रशासन अकादमी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस डे का अर्थ ही यह है कि हम लोग जनता की सेवा के लिए हैं। हम लोग सेवक हैं और मूल काम ही हमारा देश की सेवा और समाज की सेवा हैं। लोकतंत्र में मित्रों हम सब जानते हैं जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा- जो कुछ है वह जनता के लिए है। समृद्धि और विकास की बात करें, सुरक्षा की बात करें, आपको लोगों के लिए, जनता के लिए सब कुछ करना है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है हम सब ने मिलकर मध्यप्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात मैं केवल कहने के लिए नहीं कह रहा हूं। हम जानते हैं कि प्रदेश में किस तेजी से परिवर्तन आया है।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह 2023 का शुभारंभ किया।