WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM चौहान ने अच्छी बारिश की कामना के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान पूजन किया

नंदी हॉल में महारुद्र अनुष्ठान दोपहर 3 बजे तक चलेगा

WhatsApp Image 2023 09 04 At 10.44.59

CM चौहान ने अच्छी बारिश की कामना के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान पूजन किया

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी हॉल में पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन और अभिषेक किया।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 10.42.55

पूजन के बाद मंदिर के पुजारी व पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान दो लघु रुद्र के साथ ही 121 पाठ किए जाएंगे। महारुद्र अनुष्ठान सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान कराया जा रहा है।

पढ़ना जारी रखें

WhatsApp Image 2023 09 04 at 10.42.56

सोमवार को सुबह प्रारंभ हुए महा रूद्र अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह शिव की भक्ति में लीन हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंदी हॉल में पुजारी व पुरोहितों के साथ मंत्र का उच्चारण भी किया। अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी-पुरोहित एक साथ महारुद्र का पाठ कर रहे हैं।

देखिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में CM द्वारा महारुद्र अनुष्ठान पूजन का वीडियो-

 

इसके पूर्व आज तड़के भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 10.42.56 1

महारूद्र अनुष्ठान का यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्तम जलवृष्टि हेतु श्री महाकाल मंदिर के नन्दी मंडपम किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्री तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन व मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। पूजन पुजारी राम शर्मा, श्री यश शर्मा, श्री प्रशान्त शर्मा ने सम्पन्न करवाया।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 10.42.56 2

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदीमण्डपम में मुख्य पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितों द्वारा एकदिवसीय महारुद्र अनुष्ठान किया जा रहा है।