CM डॉ मोहन यादव ने BJP विधायक दल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी का किया गठन, कैलाश विजयवर्गीय मुख्य सचेतक 

214
डॉ. मोहन यादव

CM डॉ मोहन यादव ने BJP विधायक दल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी का किया गठन, कैलाश विजयवर्गीय मुख्य सचेतक 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी का गठन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक और डॉ ओमप्रकाश धुर्वे को उप नेता बनाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जारी पत्र के अनुसार अन्य पदाधिकारियों में शैलेंद्र जैन महामंत्री, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा सचेतक, हरिशंकर खटीक और संजय सत्येंद्र पाठक मंत्री और हेमंत विजय खंडेलवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Screenshot 20240910 204325 510 Screenshot 20240910 204341 645

CM ने विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागौद, जय सिंह मरावी, मीना सिंह, सीतासरण शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय बिश्नोई, ओम प्रकाश सकलेचा, राजेंद्र पांडे,दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेंद्र दादू, रमेश प्रसाद खटीक, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और अमरीश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।।