CM Dr. Yadav Addressed Election Public Meetings: CM डॉ.यादव ने झारखंड की 2 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

49
CM Dr. Yadav Addressed Election Public Meetings

CM Dr. Yadav Addressed Election Public Meetings: CM डॉ. यादव ने झारखंड की 2 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

CM ने कहा – हमारे लिए नेशन फर्स्ट है और उनके लिए फैमिली

रांची: आज भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर ऐसा लगा जैसे जीवन धन्य हो गया। भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़े और इस धरती को धन्य किया। हमें वह गौरवशाली पक्ष भी याद है। हमारे नेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गरीबों के मसीहा हैं, जिन्होंने गरीबी को देखा है, जिन्होंने जीवन में कष्ट देखे हैं। वही हमारी बात समझते है, हमारे दुख दर्द समझते हैं। एक तरफ ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी, जिन्हें विरासत में पद प्रतिष्ठा मिली हो, वे हमारे दुख तकलीफ क्या जानेंगे? यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को झारखंड की महगामा विधानसभा के ऊर्जानगर में पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार भगत और पोड़ैयाहाट विधानसभा के कमली ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह के नामांकन भरवाने एवं समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Also Read: CM Dr Mohan Yadav’s Big Announcement: MP के प्रत्येक जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, PM मोदी कल नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

WhatsApp Image 2024 10 28 at 19.34.20

बेईमानों को हटाने और भाजपा को जिताने का चुनाव है

सभा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के मान और सम्मान का है। यह चुनाव विकास और बेईमानों के बीच का चुनाव है। जिन्होंने जनता के हक पर डाका डाला है और सिर्फ अपनी जेबें भरी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री और मंत्री के पीए के घरों से करोड़ों रुपए निकलते हैं। इन लोगों ने इस धरती पर कलंक लगाने का काम किया हैं। चुनाव में इन सब बेईमानों को सबक सिखाने का काम करेंगे। यह चुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच होगा। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और सभी करप्शन वालों के बीच है। उन्होंने कहा कि यह बेईमानों को हटाने और भाजपा को जिताने का चुनाव है।

Also Read: Road Accident: ट्राले ने बस में मारी टक्कर, बस खाई में गिरी, 1 की मौत, 19 घायल, 3 गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

कांग्रेसी लूटने को तैयार बैठे हैं

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन दुर्भाग्य से यहां सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने गरीब जनता को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि की रूप में किसान भाइयों को राशि दी जा रही है। भाजपा सरकार सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों को बराबर का सम्मान देती है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 75 साल में कभी किसानों का भला नहीं किया।

WhatsApp Image 2024 10 28 at 19.34.20 1

यह सिर्फ आपकी नहीं, विकास की लड़ाई है

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेसी नेता ऐसे लोग हैं जिन्हें गरीबी और गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। झारखंड में गरीबों की कंट्रोल (राशन की दुकान) के ऊपर भी इनका कंट्रोल चलता है। यह पता नहीं है कि यह लोग रोटी खाते हैं कि नोट खाते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के मतदान वाले दिन सारा हिसाब चुकता करना है। हवा बता रही है कि झारखंड का समय अच्छा चल रहा है झारखंड का बुरा करने वाले अब किसी लायक नहीं रहेंगे, हर घर से वोट निकालना है यह सिर्फ आपकी लड़ाई नहीं है यह विकास की लड़ाई है।

Also Read: दीपोत्सव 2024: पंच दिवसीय ज्योति पर्व – दीपावली गुरुवार की

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी नेता श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी की एक-एक योजना राष्ट्र के कल्याण और गरीबों के उत्थान को समर्पित है। आज गरीब का बच्चा डॉक्टर बनें, इंजीनियर बनें, खिलाड़ी बनें, सबके सपनों को मोदी जी साकार करते हैं, जिन्होंने अपना घर नहीं बसाया हर समय हर पल भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, ऐसे नेता हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी। उन्होंने कहा कि दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा करना और कमल का फूल खिला देना, दीपावली की पूजन सार्थक हो जाएगी।

WhatsApp Image 2024 10 28 at 19.34.21

हमारे लिए नेशन फर्स्ट है और उनके लिए फैमिली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे लिए नेशन फर्स्ट है, देश फर्स्ट है जबकि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के लिए फैमिली फर्स्ट है। झारखंड सरकार के घोटाले की गिनती करें तो अनगिनत घोटाले सामने हैं 1000 करोड़ घोटाला मनरेगा का, 600 करोड़ का जमीन का घोटाला, 1000 करोड़ का खनिज घोटाला, कितने शराब घोटाले, सेना की जमीन का घोटाला, नौकरियों में घोटाला, इन सारे घोटाले करने वालों को घर भेजना है और इस बात का संकल्प करना है कि विकास का सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। डॉ यादव ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

Also Read: Coolness in Weather : मौसम में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी, कूलर बंद हुए, दीपावली के बाद ठंड अपना असर दिखाएगी!