
सीएम डॉ यादव ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चुन्नी ओढ़ाकर स्नेह पूर्वक कराया भोज!
मुख्यमंत्री निवास में हुआ कन्या पूजन!
Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारें उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया।
डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाएं। कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया!





