CM डॉ. यादव ने दीनदयाल प्रबोधिनी यवतमाल में रोपा पौधा,नागपुर में माँ जगदंबा मंदिर और कलम्ब में चिंतामणि गणेश के किए दर्शन

299

CM डॉ. यादव ने दीनदयाल प्रबोधिनी यवतमाल में रोपा पौधा,नागपुर में माँ जगदंबा मंदिर और कलम्ब में चिंतामणि गणेश के किए दर्शन

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान नागपुर में मां जगदंबा मंदिर कोराड़ी में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की, साथ ही चिंतामणि गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर विघ्नहर्ता से देश और प्रदेशवासियों पर सर्वदा कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

IMG 20240709 WA0046

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यवतमाल जिले के प्रवास के दौरान कलम्ब में दीनदयाल प्रबोधिनी पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संस्थान के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित प्रबुद्ध जन के साथ पौधा रोपा।