
CM डॉ यादव ने 257 MSME इकाइयों के खाते में 169.57 करोड़ की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से की अंतरित
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समर्थ MSME विकसित मध्यप्रदेश की थीम पर मुख्यमंत्री निवास में आज सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को उनके खाते में 169.57 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टार्टअप को लगभग 28 लाख से अधिक की अनुदान राशि की प्रथम किश्त भी प्रदान की। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

प्रारंभ में विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया है।





