CM डॉ यादव कलेक्टर से मिलेंगे, शोक संवेदना व्यक्त करेंगे 

308

CM डॉ यादव कलेक्टर से मिलेंगे, शोक संवेदना व्यक्त करेंगे 

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर पहुंच रहे हैं। वे वहां कलेक्टर दीपक सक्सेना से मिलेंगे और उनके पुत्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर नई दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे।

वे कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना से उनके निवास पर भेंट करेंगे और कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र के हुए असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

बाद में मुख्यमंत्री जबलपुर में कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। वे रात में 8:00 बजे भोपाल लौटेंगे।