Big Announcement of CM Dr Yadav: होली पर शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के DA में 3% की वृद्धि, केंद्र के सामान DA हुआ 58%

682

Big Announcement of CM Dr Yadav: होली पर शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के DA में 3% की वृद्धि, केंद्र के सामान DA हुआ 58%

भोपाल: Big Announcement of CM Dr Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में तीन परसेंट वृद्धि कर DA 58 परसेंट करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई एक्स पोस्ट के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल पैड इन में 2026 के वेतन में 58 परसेंट महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 25 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर छह समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58 परसेंट का महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में संपन्न कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शाम को सभी कर्मचारी बंधु और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया गया है। सभी को होली की बधाई।