यूपीएससी में चयनित एमपी के 61 अभ्यर्थियों का सीएम ने किया सम्मान

16

यूपीएससी में चयनित एमपी के 61 अभ्यर्थियों का सीएम ने किया सम्मान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को संवाद कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांझा करेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 23 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्ति का एवं डिजिटल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित यूपीएससी से चयनित उम्मीदवारों को कहा कि मध्यप्रदेश को ऐसे होनहार बच्चों पर गर्व है।
गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित कुल 958 उम्मीदवारों में से इस बार मध्यप्रदेश के 61 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस बार टॉप रैंकर्स में मयप्रदेश की मौजूदगी रही। ईशान भटनागर ने देश में पाचवा और प्रक्षाल सेके्रटरी ने आठवा स्थान प्राप्त किया है। टॉप 100 में मध्यप्रदेश की पांच बेटियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें इंदौर की अनन्या शर्मा ने देशभर में तेरहवी रैंक हासिल की है। वहीं खंडवा की रुपल जायसवाल को 43 वी और इंदौर की दीक्षा चौरसिया को 44 वा, रीवा की समीक्षा द्विवेदी को 56 वा और नरसिंहपुर की दीक्षा पाटकर को 88 वी रैंक प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में जहां केवल 29 उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी में हुआ था वहीं 2024 में यह संख्या 53 और अब 61 पर पहुंच गई है। तीन साल में चयन लगभग दोगुना हो गया है।