CM Interacts With Students: जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर होलकर साइंस कॉलेज में क्लास में बैठकर विद्यार्थियों से किया संवाद

खेलकूद गतिविधियों में सहभागिता हेतु किया प्रोत्साहित

333

CM Interacts With Students: जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर होलकर साइंस कॉलेज में क्लास में बैठकर विद्यार्थियों से किया संवाद

 

इंदौर: मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था।

IMG 20250520 WA0056

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।

IMG 20250520 WA0057

*खेल के प्रति किया प्रोत्साहित*
विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, ,विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

IMG 20250520 WA0054

*कृषि विकास में अग्रणी राज्य*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है।

IMG 20250520 WA0055

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।