CM Met PM : प्रधानमंत्री को केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन और महाकाल परिसर के लोकार्पण का दिया आमंत्रण

इंदौर में गीले कचरे से CNG बनाने के प्लांट के लोकार्पण का भी आग्रह

1026

CM Met PM : प्रधानमंत्री को केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन और महाकाल परिसर के लोकार्पण का दिया आमंत्रण

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना। उनसे इस प्रोजेक्ट के भूमिपूजन में शामिल होने का अनुरोध भी किया। मोदी से उज्जैन में महाकाल मंदिर के विस्तार की परियोजना के लोकार्पण करने का भी आग्रह किया।

PM से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा ‘केन-बेतवा जोड़ने के काम के लिए 44 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि स्वीकृत हुई। दोनों नदियों को जोड़ने से बांध बनेंगे। इससे 10 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी और करीब 50 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे बुंदेलखंड के लोगों में खुशी है। शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे भूमिपूजन के कार्यक्रम में जरूर पधारें।

WhatsApp Image 2022 02 03 at 6.27.14 AM

शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने PM को प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार के बारे में भी बताया। यह काम अप्रैल तक काम पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री से महाकाल परिसर के विस्तार का लोकार्पण करने का भी अनुरोध किया गया है।

इंदौर में PM की प्रेरणा को आधार बनाकर ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मंत्र अपनाया। इसके तहत हमने गीले कचरे से CNG बनाने का प्लांट लगाया है। इसमें लगभग 17500 किलो CNG बनेगी और 550 मीट्रिक टन कचरे का निपटान होगा। PM से इस प्लांट के लोकार्पण करने का भी आग्रह किया गया। स्व-सहायता समूहों को पोषण आहार योजना की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए सात प्लांट लगाए जाएंगे। इसका लोकार्पण भी हम प्रधानमंत्री से कराना चाहते हैं।

प्राकृतिक खेती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जिस तरह गंगा नदी के आसपास प्राकृतिक खेती का अभियान केंद्र सरकार ने चलाया है, उसी तरह हम भी मध्य प्रदेश में चला रहे हैं। हमने तय किया है कि नर्मदा के दोनों तटों पर 5-5 किमी तक प्राकृतिक खेती की जाए। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम से कम किया जाए। इससे धरती के स्वास्थ्य की भी रक्षा हम कर सकेंगे।

PM को जानकारी दी

 

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उन्होंने PM को मध्य प्रदेश में चल रही अनेक योजनाओं की जानकारी दी। तय किया गया कि प्रदेश के हर गांव और शहर में एक दिन ऐसा हो, जब देश-दुनिया से लोग वहां आए और गांव की गतिविधियों में भाग लें। इससे उन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने में मदद मिलेगी।