CM Mohan Yadav Will Break Myth Today: CM डॉ मोहन यादव आज तोड़ेंगे मिथक, उज्जैन में करेंगे रात्रि विश्राम

2833

CM Mohan Yadav Will Break Myth Today: CM डॉ मोहन यादव आज तोड़ेंगे मिथक, उज्जैन में करेंगे रात्रि विश्राम

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसी मुख्यमंत्री का उज्जैन में रात में ना रुकने का मिथक आज तोड़ने वाले हैं। डॉ यादव के अधिकृत प्रोग्राम के अनुसार वे आज रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे। बता दे कि अभी तक यह परंपरा रही है कि महाकालेश्वर की नगरी में कोई मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नहीं करता है। माना जाता है कि उज्जैन के राजा महाकाल हैं। ऐसे में कोई और राजा (CM को अपने प्रदेश का राजा माना जाता है) वहां रात्रि विश्राम नहीं कर सकता। ऐसी परंपरा भी पिछले कई सालों से चली आ रही है। उज्जैन में कोई भी मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नहीं करता रहा है लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन में रात्रि विश्राम करेंगे।

पता चला है कि इस बारे में मुख्यमंत्री का मानना है कि वे उज्जैन में एक विधायक हैं। वह अपने आप को राजा नहीं मानते हुए एक जनसेवक मानते हैं। उज्जैन के स्थाई राजा तो महाकाल ही है।