CM Paid Floral Tribute : सीएम डॉ मोहन यादव ने स्व नथानियल के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की!

शोक संतप्त घायल बिटिया को भी मुख्यमंत्री ने दिलासा दी!

380

CM Paid Floral Tribute : सीएम डॉ मोहन यादव ने स्व नथानियल के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की!

IMG 20250423 WA0185

Indore : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व श्री सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस हमले में घायल बेटी को भी दिलासा दी और विश्वास दिलाया कि पूरा प्रदेश और सरकार उनके साथ है।

IMG 20250423 WA0186

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री ने परिजनों को दिलासा दिलायी और कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।