प्रदेश में सरकारी योजनाओं सहित दूसरे इंतजामों की हकीकत जानने CM पहुंचे डिंडौरी

442
CM

प्रदेश में सरकारी योजनाओं सहित दूसरे इंतजामों की हकीकत जानने CM पहुंचे डिंडौरी

मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान डिंडौरी में तहसील मुख्यालय शहपुरा में दोपहर में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री भोपाल से विमान से जबलपुर स्थित डुमना विमानतल आए। इसके बाद यहां से हेलीकाप्टर से डिंडौरी जिले में शहपुरा पहुंचे.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में सरकारी योजनाओं, लॉ एंड ऑर्डर सहित दूसरे इंतजामों की हकीकत जानने अब जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसकी जानकारी संबंधित जिले के कलेक्टर को निरीक्षण के कुछ समय पहले तब मिलेगी, जब मुख्यमंत्री चौहान संबंधित जिले में पहुंच चुके होंगे। यह निरीक्षण वे हेलिकॉप्टर से प्रदेश के अलग – अलग जिलों में अचानक से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज अचानक से डिंडौरी में निरीक्षण करने पहुंचे हैं। CM का हेलिकॉप्टर वे डिंडौरी जिले की शहपुरा तहसील में लैंड हुआ। यहां से उनका काफिला बिलगड़ा गांव की ओर रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान जिले के सबसे बड़े बेल गांव जलाशय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा वह मौजूद किसानों से समस्याएं पूछीं। गौरतलब है कि बेल गांव जलाशय की नहरों से पानी रिसाव के चलते बड़ी संख्या में किसानों की फसलें प्रभावित होती थीं। इसी को लेकर सीएम तक जानकारी पहुंचने के बाद उनके द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर से जानकारी ली गई है। अधिकारियों को भी उनके द्वारा तलब किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान का डिंडौरी जिले के शहपुरा जाते समय अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ, जहां पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विमानतल पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकुंज विज, जीएस ठाकुर, कमिश्नर बी. चंद्रशेखर, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी आर आर परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.