दिग्विजय के BJP में CM के 7 दावेदारों के बयान पर CM ने शायराना अन्दाज में किया पलटवार

सीएम की घोषणा- महेश्वर में महाकाल लोक की तर्ज पर देवी अहिल्या लोक बनेगा

दिग्विजय के BJP में CM के 7 दावेदारों के बयान पर CM ने शायराना अन्दाज में किया पलटवार

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के महेश्वर पहुंचे सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय के BJP में CM के 7 दावेदारों के बयान पर शायराना अन्दाज में पलटवार किया है। सीएम शिवराजसिंह ने चुटीले अन्दाज में कहा ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, कांग्रेस में कितने हैं दावेदार पहले अपना घर देखें। दिग्विजय सिंह सूट कोट की क्या बात करते हैं वो तो अपने साथियों के कपड़े तक गायब करने में माहिर हैं।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, CM शिवराज सिंह चौहान-

शिवराज बोले दिग्विजय के बारे में सब जानते हैं। सीएम शिवराजसिंह चौहान राज्यपाल मूंग भाई पटेल के साथ बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती समारोह और लाडली बहना महा सम्मेलन में शामिल होने महेश्वर पहुंचे थे। इस दौरान लाडली बहना महा सम्मेलन में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की कि महेश्वर में देवी अहिल्या लोक बनेगा। आहिल्या बाई महिलाओं की आदर्श थी। देवी आहिल्या की ख्याति के अनुसार महाकाल लोक के तर्ज पर देवी आहिल्या लोक का निर्माण होगा।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने महेश्वर में देवी आहिल्या लोक बनाने की घोषणा पर सीएम शिवराजसिंह चौहान की जमकर तारीफ की।

राज्यपाल का कहना है कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर अच्छा काम कर रही है। लाडली बहना योजना कारगर साबित होगी। सम्मेलन के पूर्व राज्यपाल पटेल और सीएम शिवराजसिंह ने करीब 22 करोड़ 19 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह  राठौर, पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने महेश्वर में अहिल्या महालोक, करही को तहसील, बलवाड़ा और काटकूट को टप्पा तहसील सहित कसरावद से पिपलगोन मार्ग बनाने की घोषणा की।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, राज्यपाल मंगूभाई पटेल-

खास बात यह रही कि लाडली बहना महा सम्मेलन में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने बहनों से गांव में लाडली बहना समिति बनाने की अपील की। नशा मुक्ति अभियान और सरकार विकास योजना पर महिलाओं की समिति नगरानी रखेगी।