CM Strict Against IPL Bookies: 48 घंटों में 96 सटोरिए गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त

सभी जिलों के SP को सटोरियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

519
CM Strict Against IPL Bookies

CM Strict Against IPL Bookies: 48 घंटों में 96 सटोरिए गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त

CM Strict Against IPL Bookies

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश में IPL सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनसे 69 मोबाइल और 7 लैपटाप जब्त किए थे। इन सटोरियों से पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टापट्टी जब्त की थी।

CM Strict Against IPL BookiesCM Strict Against IPL Bookies

प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने की लगातार शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर अमल करते हुए प्रदेश में IPL पर सट्टा खिलाने को लेकर पुलिस सभी जिलों में सटोरियों पर नजर रखे हुए है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

विगत दिनों IPL टूर्नांमेंट प्रारंभ होते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में आनलाइन एवं आफलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार में सटोरियों के सक्रिय होने की शिकायत मिल रही थी।

CM Strict Against IPL Bookies

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा सूचना एकत्र कर एक साथ पूरे प्रदेश में संगठित रूप से सट्टे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

10 साल की बच्ची पर बाप का जुल्म, पास्को में मामला दर्ज

पिछले 48 घंटे में ही क्रिकेट के आफलाइन/आनलाइन सट्टे में पुलिस द्वारा रायपुर रेंज में 15 प्रकरणों मं 17 सटोरियों, दुर्ग रेंज में 08 प्रकरणों में 15 सटोरियों, बिलासपुर रेंज में 28 प्रकरणों में 38 सटोरियों, सरगुजा रेंज में 05 प्रकरणों में 05 सटोरियों एवं बस्तर रेंज में 13 प्रकरणों में 21 सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है।

CM Strict Against IPL Bookies

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विगत 48 घंटे में प्रदेश में IPL के सट्टे में सक्रिय कुल 96 सटोरियों को गिरफ्तार कर 10 लाख रूपए से अधिक राशि एवं सट्टे मे प्रयुक्त कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि जब्त किए गए हैं।

अमेरिका: कैलिफोर्निया की राजधानी Sacramento में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 9 घायल