CM tasted Paani-Pataashe : 4 फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद इंदौर में CM ने चाट खाई! 

पहली बार इंदौर में एक साथ चार फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया!

53

CM tasted Paani-Pataashe : 4 फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद इंदौर में CM ने चाट खाई! 

Indore : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को शहर को चार फ्लाईओवर की सौगात दी। 222 करोड़ की लागत वाले इन चार फ्लाईओवर से इंदौर का ट्रैफिक आसान होगा। फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विजयनगर चौराहे पर गोलगप्पे, छोले भटूरे और भजिए का स्वाद चखने पहुंच गए। साथ में मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी थे।
शर्मा चाट भंडार अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है। मुख्यमंत्री ने ने पहले यहां गोलगप्पे का स्वाद चखा। गोलगप्पे खाने में कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद उन्होंने भजिए और छोल भटूरे का भी मजा लिया। गोलगप्पे की मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ भी की।

IMG 20241015 WA0067

इसके साथ ही डॉ मोहन यादव ने इंदौर को चार फ्लाय ओवर की सौगात दी। मोहन यादव ने एक ही दिन में 222.25 करोड़ रुपए की लागत के 4 फ्लाय-ओवर का लोकार्पण किया। यह पहली बार हो रहा है, जब इंदौर में एक ही दिन में एक साथ 4 फ्लाय-ओवर का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री ने फूटी कोठी (संत सेवालाल चौराहा) सहित भंवरकुआं, खजराना और लव कुश चौराहे के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। फूटी कोठी फ्लाईओवर का नाम प्रसिद्ध संत श्री सेवालाल जी महाराज के नाम पर किया गया है।

IMG 20241015 WA0068

मोहन यादव ने सबसे पहले फूटी कोठी फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाय-ओवर 610 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 24 मीटर एवं 6 लेन है। इसके निर्माण पर 57.70 करोड़ रुपए लागत आयी है। इसी तरह उन्होंने भवर कुआं के फ्लाय-ओवर का लोकार्पण भी किया। भंवरकुंआ में 625 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़ाई के 6 लेन फ्लाय-ओवर का निर्माण 55.77 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसी तरह लवकुश चौराहा और खजराना चौराहा के फ्लाय-ओवर की एक-एक भुजा का लोकार्पण भी किया गया। खजराना के फ्लाय-ओवर की लागत 41.19 करोड़ और लवकुश चौराहे के फ्लाय-ओवर की लागत 66.88 करोड़ रुपए हैं।