CM Will Participate Once Again In Bhagoria Festival: आज एक बार फिर भगोरिया पर्व में शामिल होंगे CM

1171
राजनीतिक बिसात बिछाने मामाओं के बीच मामी को लेकर झाबुआ पंहुचे शिवराज मामा

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 मार्च गुरूवार को एक बार फिर भगोरिया पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद बड़वानी जिले के पाटी पहुंचेंगे।

इसके मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर बड़वानी श्री शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने पाटी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान गत 15 मार्च को झाबुआ जिले के थांदला में भगोरिया पर्व में शामिल हुए थे।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के 17 मार्च के इस दौरे के लिये बोकराटा रोड़ पर हैलीपेड बनाया गया है। पर्व चल समारोह आईटीआई कालेज से प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन परिसर पाटी के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा। जहां पर जनजातीय बन्धु अपने पराम्परागत तरीके से मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत ढोल-मांदल से करेंगे। इस दौरान जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, म.प्र. संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा 75वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बड़वानी जिले के भौंगर्या हाटों में भौंगर्या उत्सव करने हेतु भेजे गये विभिन्न जिलो के दलो द्वारा गोण्ड, बैगा, कोरकू, भील, भारिया जनजातियों के नृत्यों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इस दौरान जिले के दो दर्जन से अधिक ग्रामों से आये ढोल-मादल पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनजातीय भाईयों द्वारा भी अपना परम्परागत भोंगर्या नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 मार्च को दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से पाटी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे।