CM Yadav’s Big Announcement: नवंबर महीने से लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे ₹1500, धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे

435

CM Yadav’s Big Announcement: नवंबर महीने से लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे ₹1500, धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे

 

भोपाल: CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में घोषणा की की लाडली बहनों को जो राशि अभी 1250 रुपए प्रति महंती जा रही है वह नवंबर महीने से1500 मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा- मैं प्रतिबद्ध हूँ लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनों की बात ही अलग है। आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। रक्षाबंधन के पहले ढाई सौ रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ ₹1500 बहनों के खाते में अंतरित करेंगे। भाई दूज के बाद नवंबर के महीने से हर महीने ₹1500 की राशि बहनों के खाते में अंतरित करने का संकल्प पूरा होगा।